Home / Odisha / हॉरर फिल्म ‘भूत पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप’ ने 5 दिन में कमाए 20.78 करोड़

हॉरर फिल्म ‘भूत पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप’ ने 5 दिन में कमाए 20.78 करोड़

साभार-सुरभि सिन्हा 
विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप’ ने  बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में कुल  20.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म इसी साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म के पांच दिनों के कुल कलेक्शन का डेटा ट्विटर पर शेयर किया है। तरण ने लिखा-‘फिल्म ‘भूत’ ने पहले हफ्ते के शुक्रवार को 5.10 करोड़, शनिवार को 5.52 करोड़, रविवार को 5.74 करोड़, सोमवार को 2.32 करोड़ और मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का पांच दिनों में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  20.78 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म की कहानी एक हॉन्टेड शिप पर आधारित है, जो साल 2011 में मुंबई के जुहू बीच पर  फंस गई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म करण जौहर,अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘भूत पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप’ को भानु प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है।
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …