-
मां ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पुरी। पुरी जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की जेल परिसर के अंदर हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे की जेल अधिकारियों ने ही हत्या कर दी है। इधर, बताया जा रहा है कि विचाराधीन कैदी विश्वनाथ बारिक ने कल जेल परिसर में आत्महत्या कर ली।
सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र के सीशापुर गांव का रहने वाला बारिक छेड़छाड़ के एक मामले में बंगारा जेल में बंद था। बारिक शौचालय में तौलिया से लटके पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
