Home / Odisha / भुवनेश्वर कांग्रेस की ओर से स्वंतंत्रता गौरव यात्रा आयोजित

भुवनेश्वर कांग्रेस की ओर से स्वंतंत्रता गौरव यात्रा आयोजित

भुवनेश्वर। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भुवनेश्वर जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को भुवनेश्वर मध्य चुनाव क्षेत्र में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भुवनेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वजीत दास व विधायक प्रार्थी राजीव पटनायक के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह यात्रा मास्टर कैंटिन से शुरू होकर राम मंदिर चौक, प्रेस कालोनी होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 अगस्त क्रांति दिवस के से लेकर 14 अगस्त तक 75 किलो मीटर की स्वतंत्रता गौरव यात्रा आयोजित करने का निर्णय किया है। इस निर्णय के अनुसार, आज का कार्यक्रम किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …