Home / Odisha / राज्यपाल गणेशी लाल से मिले एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ आशुतोष विश्वास

राज्यपाल गणेशी लाल से मिले एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ आशुतोष विश्वास

भुवनेश्वर। एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ आशुतोष विश्वास ने आज राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशीलाल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ विश्वास ने राज्यपाल को एम्स भुवनेश्वर में मरीजों की सेवा संबंधित किए जा रहे कार्य, शोध व अन्य विषयों पर अवगत कराया। राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने भी भुवनेश्वर एम्स द्वारा की जा रही मरीजों की स्वास्थ्य सेवा की प्रशंसा की।
राज्यपाल से मिलने के बाद आनंद विश्वास ने कहा कि राज्यपाल व शिक्षाविद प्रो गणेशीलाल से मिलना उनके लिए आनंद प्रेरणादायी रहा।
इस अवसर पर एम्स भुवनेश्वर के रजिस्ट्रार बीबी मिश्र और डीडीए (इंचार्ज) रश्मि रंजन सेठी भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …