Home / Odisha / मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाई-बहन के असीम स्नेह और अटूट रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, आज एक राखी देश के उन रखवालों के नाम भी बांधें जो भारत मां की सुरक्षा के लिए देश की सीमाओं पर डटे हुए हैं।
इधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पवित्र राखी पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शुभेच्छा व अभिननंदन। कोविद संक्रमण से बच कर आप सह रक्षा बंधन मनाइये। महाप्रभु की कृपा से सुरक्षा व भरोसा का बंधन और मजबूत हो।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …