भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 530 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं। इनमें से 311 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 219 स्थानीय संपर्क हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 4687 है। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार को ट्विट कर साझा की है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 19,623 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 2.70 प्रतिशत थी।
जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 10, बरगढ़ जिले में 19, भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 28, बौध जिले में 34, कटक जिले में 14, देवगढ़ जिले में 4, ढेंकनाल जिले में 1, गजपति जिले में 8, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 13, झारसुगुड़ा जिले में 5, कलाहांडी जिले में 7, कंधमाल जिले में 4, केंद्रापड़ा जिले में 2, केंदुझर जिले में 7, खुर्दा जिले में 65, कोरापुट जिले में 10, मयूरभंज जिले में 21, नवरंगपुर जिले में 8, नयागढ़ जिले में 17, पुरी जिले में 4, रायगड़ा जिले में 8, संबलपुर जिले में 44, सोनपुर जिले में 11, सुंदरगढ़ जिले में 165
तथा स्टेट पूल में 16 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
