Home / Odisha / सुनील बंसल भाजपा के नये प्रदेश प्रभारी, बैजयंत ने की मुलाकात

सुनील बंसल भाजपा के नये प्रदेश प्रभारी, बैजयंत ने की मुलाकात

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ओडिशा भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा ने गुरुवार को नई दिल्ली में नव नियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल से मुलाकात की। इस दौरान पंडा ने उन्हें उत्तरीय पहना कर उन्हें सम्मानित किया। पंडा ने उन्हें नयी जिम्मेदारी को लेकर शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल को बुधवार को पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था। इसके साथ-साथ उन्हें ओडिशा, बंगाल व तेलंगाना का प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …