भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 653 नए मामले सामने आये हैं। इनमें से 384 व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 269 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 5213 है। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को ट्विट कर दी है। विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 18,148 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 3.59 प्रतिशत थी। जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 3, बालेश्वर जिले में 9, बरगढ़ जिले में 27, भद्रक जिले में 4, बलांगीर जिले में 39, बौध जिले में 4, कटक जिले में 19, देवगढ़ जिले में 4, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 7, गंजाम जिले में 15, जगतसिंहपुर जिले में 5, जाजपुर जिले में 14, झारसुगुड़ा जिले में 6, कलाहांडी जिले में 30, कंधमाल जिले में 15, केंद्रापड़ा जिले में 7, केंदुझर जिले में 2, खुर्दा जिले में 96, कोरापुट जिले में 13, मयूरभंज जिले में 33, नवरंगपुर जिले में 14, नयागढ़ जिले में 17, नुआपड़ा जिले में 8, पुरी जिले में 3, रायगड़ा जिले में 4, संबलपुर जिले में 46, सोनपुर जिले में 14, सुंदरगढ़ जिले में 173, स्टेट पूल में 21 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
