जाजपुर। जिले के ब्रजनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रविवार को मवेशियों से लदे ट्रक के पलट जाने से कम से कम 15 गायों की मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई, जब भद्रक से पानीकोइली जा रहा एक मवेशी से लदा ट्रक बीच रास्ते में पलट गया।
घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पशु तस्करी रैकेट की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
