भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 836 नये मामले सामने आये हैं. इनमें से 490 व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 346 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6005 है. यह जानकारी राज्य सरकार के
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को दी. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 21,968 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 3.80 प्रतिशत थी।
जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 2, बालेश्वर जिले में 16, बरगढ़ जिले में 47, भद्रक जिले में 4, बलांगीर जिले में 33, बौध जिले में 23, कटक जिले में 34, देवगढ़ जिले में 5, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 7, गंजाम जिले में 3, जगतसिंहपुर जिले में 2, जाजपुर जिले में 12, झारसुगुड़ा जिले में 19, कलाहांडी जिले में 37, कंधमाल जिले में 21, केंद्रापड़ा जिले में 3, केंदुझर जिले में 10, खुर्दा जिले में 91, कोरापुट जिले में 12, मयूरभंज जिले में 72, नवरंगपुर जिले में 32, नयागढ़ जिले में 17, नुआपाड़ा जिले में 14, पुरी जिले में 3, रायगड़ा जिले में 21, संबलपुर जिले में 83, सोनपुर जिले में 16, सुंदरगढ़ जिले में 175 तथा स्टेट पूल में 21 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
