Home / Odisha / अमित शाह का ओडिशा दौरा आज से

अमित शाह का ओडिशा दौरा आज से

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर कल शाम भुवनेश्वर पहुंचने वाले हैं। शाह सोमवार सुबह यहां राजधानी के लिंगराज मंदिर के दर्शन करेंगे और फिर कटक जायेंगे और ओड़िया बाजार में नेताजी जन्मस्थान संग्रहालय का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार को सुबह 11 बजे कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक ओड़िया दैनिक के 75वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने वाले हैं।
सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा शाह यहां की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शाम छह बजकर 15 मिनट पर शहर से निकलने से पहले शाम पांच बजे मोदी@20 डिजिटल इंडिया का अनावरण करेंगे।
शाह के दौरे से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कटक में तैयारियों का जायजा लिया। प्रधान ने हाल ही में व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए नेताजी जन्मस्थान संग्रहालय और जेएन इंडोर स्टेडियम का दौरा किया था। उन्होंने कटक शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …