Home / Odisha / अच्युत सामंत ने पुण्यतिथि पर मां को याद किया

अच्युत सामंत ने पुण्यतिथि पर मां को याद किया

भुवनेश्वर. राजधानी स्थित अपने किराये के मकान नयापली में कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद महान शिक्षाविद् प्रोफेसर अच्युत सामंत ने अपनी स्वर्गीया मां नीलिमारानी सामंत को पांचवें पुण्यतिथि पर याद किया. इस मौके पर उन्होंने मां की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्राद्ध की नीतियों को पूरा किया. प्रोफेसर सामंत ने बताया कि उनकी स्व. मां नीलारानी सामंत उनके असाधारण कामयाब जीवन की पहली गुरु थीं. वह आज भी उनकी पूजाकर अपने जनसेवा तथा लोकसेवा के कामों पर निकलते हैं. सामंत ने आज अपने स्मार्ट विलेज कलराबंक जाकर ब्राह्मणों के साथ-साथ वहां के स्कूली बच्चों को भी भोजन कराया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …