Home / Odisha / भद्रक में मोटरसाइकिल सवारों ने दो लाख लूटे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भद्रक में मोटरसाइकिल सवारों ने दो लाख लूटे

भद्रक. भद्रक में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने रतिकांत मिश्र नामक एक व्यक्ति से दो लाख रुपये लूट लिये. घटना टाउन थाना क्षेत्र के बंत चौक पर कल हुई. सूत्रों ने बताया कि बेंतला गांव के रहने वाले रतिकांत और उनकी पत्नी एसबीआई की अपर्तिबिंधा शाखा से दो लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गये. इसके बाद मिश्र ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …