Home / Odisha / श्री पेसठिया यंत्र व छंद सिद्धि के लिए हुआ दिव्य अनुष्ठान

श्री पेसठिया यंत्र व छंद सिद्धि के लिए हुआ दिव्य अनुष्ठान

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित एवं मुनि श्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा 3 के सान्निध्य में श्री पेसठिया यंत्र व छंद सिद्धि के लिए दिव्य अनुष्ठान का आयोजन हुआ, जिसमें 200 व्यक्ति संभागी बने व अनुष्ठान की आराधना करते हुए 100 मिनट तक 24 तीर्थंकरों का भाव पूर्वक जप किया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष मनसुखलाल जी सेठिया भी उपस्थित थे एवं अनेक क्षेत्रों के श्रावक भी संभागी बने। कार्यक्रम का मंगलाचरण पंजाब की सुप्रसिद्ध मधुर गायिका श्रीमती उमा जी जीवन लाल जी सिंगला ने गुरु भक्ति पर गीत की प्रस्तुति करते हुए कीया। तेरापंथ समाज की ओर से आप दोनों का स्वागत व सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री जितेंद्र जी बैद ने किया। तेरापंथ सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल युवक परिषद् की अच्छी उपस्थिति थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …