Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कायम

ओडिशा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कायम

  •  राज्य में 1020 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 1020 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 195 संक्रमित मिले हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1311135 हो गई है. राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1295157 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6787 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 597 संगरोध से हैं, जबकि 423 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 27 जिले में हैं.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 23, बरगढ़ जिले में 25, भद्रक जिले में 17, बलांगीर जिले में 25, बौध जिले में 11, कटक जिले में 52, देवगड़ जिले में 8, गजपति जिले में 7, जगतसिंहपुर जिले में 13, जाजपुर जिले में 14, झारसुगुड़ा जिले में 21, कलाहांडी जिले में 28, कंधमाल जिले में 17, केन्द्रापड़ा जिले में 12, केंदुझर जिले में 12, खुर्दा जिले में 158 संक्रमित मिले हैं. कोरापुट जिले में 16 , मयूरभंज जिले में 71, नवरंगपुर जिले में 19, नयागढ़ जिले में 27, नुआपड़ा जिले में 12, पुरी जिले में 14, रायगड़ा जिले में 9, संबलपुर जिले 88, सोनपुर जिले में 26, सुंदरगढ़ जिले में 259 तथा स्टेट पूल में 35 संक्रमित मिले हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …