भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के नये 662 पाजिटिव मामले पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. नये मामलों में से 104 बच्चे शामिल हैं, जिनकी आयु 0-18 साल के बीच बतायी गयी है.
परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 3.68% थी. नये पाजिटिव मामलों में से 387 संगरोध से हैं, जबकि 275 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. अनुगूल जिले में 3, बालेश्वर जिले में 4, बरगढ़ जिले में 12, भद्रक जिले में 13, बलांगीर जिले में 9, बौध जिले में 4, कटक जिले में 38, देवगढ़ जिले में 5, गजपति जिले में 5, गंजाम जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 10, जाजपुर जिले में 8, झारसुगुड़ा जिले में 4, कलाहांडी जिले में 12, कंधमाल जिले में 9, केंद्रापड़ा जिले में 3, खुर्दा जिले में 152, कोरापुट जिले में 15, मयूरभंज जिले में 78, नवरंगपुर जिले में 6, नयागढ़ जिले में 12, नुआपड़ा जिले में 11, पुरी जिले में 6, रायगड़ा जिले में 11, संबलपुर जिले में 48, सोनपुर जिले में 13, सुंदरगढ़ जिले में 142, स्टेट पूल में 28 नये पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
