भद्रक. भद्रक में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. हादसा उस समय हुआ, जब चार लोगों को लेकर जा रही एक कार पीछे से आ रहे डंपर ट्रक से टकरा गई. बताया जाता है कि टक्कर जोरदार हुई थी. जानकारी के मुताबिक, कार कोलकाता से पुरी जा रही थी. इसी दौरान विष्णुपुर चौक पर उसका एक्सीडेंट हो गया. इस दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
