Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 1178 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 1178 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1178 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. इनमें 146 संक्रमित बच्चे शामिल हैं. राज्य में परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 5.15% थी. नये पाजिटिव में से 690 संगरोध से हैं, जबकि 488 स्थानीय संपर्क के मामले हैं.
जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 3, बालेश्वर जिले में 18, बरगढ़ जिले में 31, भद्रक जिले में 10, बलांगीर जिले में 11, बौध जिले में 19, कटक जिले में 104, देवगढ़ जिले में 10, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 4, गंजाम जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 8, जाजपुर जिले में 34, झारसुगुड़ा जिले में 17, कलाहांडी जिले में 32, कंधमाल जिले में 13, केंद्रापड़ा जिले में 13, केंदुझर जिले में 12, खुर्दा जिले में 252, कोरापुट जिले में 13, मयूरभंज जिले में 97, नवरंगपुर जिले में 9, नयागढ़ जिले में 30, नुआपड़ा जिले में 13, पुरी जिले में 20, रायगड़ा जिले में 23, संबलपुर जिले में 111, सोनपुर जिले में 18, सुंदरगढ़ जिले में 194 तथा स्टेट पूल में 57 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …