Home / Odisha / एक फ्रेम में ओडिशा की शान, सबने मिलकर दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

एक फ्रेम में ओडिशा की शान, सबने मिलकर दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

भुवनेश्वर. ओडिशा की आन-बान और शान बनीं प्रमुख विभुतियों को शुक्रवार को एक साथ देखा गया. ओडिशा की प्रख्यात ओड़िया उपन्यासकार और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता प्रतिभा राय, प्रसिद्ध संबलपुरी कवि और लेखक, पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ हलधर नाग, पद्मश्री पुरस्कार विजेता ‘ओडिशा के नहर मैन’ पद्मश्री दैतारी नायक, संथाली लेखक और शोधकर्ता पद्मश्री श्रीमती दमयंती बेसरा, प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, जैविक किसान और कार्यकर्ता पद्मश्री पुरस्कार विजेता साबरमती ने एक साथ मिलकर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी. यह दुर्लभ पल था, जब सभी विभुतियां एक साथ देखी गयीं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …