Home / Odisha / गंजाम में एक और हाथी का शव मिला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गंजाम में एक और हाथी का शव मिला

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के घुमसुर उत्तर संभाग के जगन्नाथ प्रसाद रेंज के कंधनुआपल्ली गांव के पास बुधवार रात और एक हाथी का शव मिला, जिसका एक दांत गायब था.
आशंका जतायी जा रही है कि इसकी मौत तीन दिन पहले बिजली के संपर्क में आने से हुई होगी. यह एक हथिनी थी. इसका एक दांत काट दिया गया है. इसकी सूचना मिलते ही वन अधिकारियों ने शव को बरामद कर लिया और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े के भीतर इलाके में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इससे पहले बीते 7 जुलाई को घुमसुर नॉर्थ डिवीजन के मुजागड़ा रेंज के डरापंगिया जंगल में एक पानी के गड्ढे में एक हाथी का शव मिला था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …