भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के नये 1196 पाजिटिव मामले पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. नये पाजिटिव मामले में 169 संक्रमित बच्चे भी शामिल हैं. राज्य में परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 5.18% थी. नये पाजिटिव में से 699 संगरोध से हैं, जबकि 497 स्थानीय संपर्क मामले हैं. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 4, बालेश्वर जिले में 19, बरगढ़ जिले में 12, भद्रक जिले में 12, बलांगीर जिले में 15, बौध जिले में 16, कटक जिले में 109, देवगढ़ जिले में 3, ढेंकानाल जिले में 3, गजपति जिले में 6, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 15, जाजपुर जिले में 28, झारसुगुड़ा जिले में 33, कलाहांडी जिले में 6, कंधमाल जिले में 5, केंद्रापड़ा जिले में 11, केंदुझर जिले में 14, खुर्दा जिले में 312, कोरापुट जिले में 9, मयूरभंज जिले में 102, नवरंगपुर जिले में 12, नयागढ़ जिले में 36, पुरी जिले में 27, रायगड़ा जिले में 19, संबलपुर जिले में 70, सोनपुर जिले में 52, सुंदरगढ़ जिले में 174 तथा स्टेट पूल 70 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
