भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया जाता है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि हुई है. जानकारी के अनुसार, पुरी जिले की एक 44 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो पुरानी जिगर की बीमारियों और पेप्टिक अल्सर से भी पीड़ित थी. राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,129 हो गयी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
