-
कुएं के दूषित पानी पीने से हुए शिकार
रायगड़ा. जिले के काशीपुर प्रखंड के टिकीरी और धुड़ुकाबहल गांव में डायरिया से पिछले तीन दिनों में छह लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. यह जानकारी देते हुए सीडीएमओ डॉ. लालमोहन राउतराय ने बताया कि एक चिकित्सा अधिकारी प्रभावित गांवों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पता चला है कि एक खुले कुएं का पानी संक्रमित है. लोग दैनिक उपयोग के लिए इसी कुएं के पानी का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने जिलाधिकारी से वैकल्पिक जलस्रोत की व्यवस्था करने को कहा है. जिलाधिकारी ने उपकलेक्टर को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिया है. इस बीच, प्रभावित गांवों में सभी परिवारों को दवाएं वितरित की जा रही हैं और एक अतिरिक्त चिकित्सक को टिकिरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
