Home / Odisha / संबलपुर विश्वविद्यालय का एक और पेपर लीक

संबलपुर विश्वविद्यालय का एक और पेपर लीक

  • प्लस-III फाइनल ईयर भौतिक की परीक्षा रद्द

संबलपुर. संबलपुर विश्वविद्यालय का एक और पेपर लीक हो गया है. प्लस-III फाइनल ईयर भौतिक का पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह मामला तब सामने आया जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भौतिकी के प्रश्नपत्र इंटरनेट पर प्रसारित होने की सूचना दी गई.

इससे पहले एजुकेशन (ऑनर्स) का पेपर लीक हो गया था और उसकी परीक्षा कल रद्द कर दी गयी थी. आज प्लस-III फाइनल ईयर के भौतिकी का पेपर भी रद्द कर दिया गया. फिजिक्स का प्रश्न पत्र परीक्षा से कुछ घंटे पहले शुक्रवार को सुबह 10 बजे इंटरनेट पर देखा गया था. सूत्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी जल्द ही संशोधित परीक्षा तिथि की घोषणा करेंगे. वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …