संबलपुर। विवाह प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम उमाकांत संढ़ बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एंव पीडि़त युवती दोनों गोलबाजार के एक कपड़ा दुकान में काम करते है। इस दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। जब युवती ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना आरंभ किया तो वह साफ मुकर गया। युवती ने उसे समझाने का भरसक प्रयास किया और अंतत: महिला थाना में शिकायत दर्ज करा दिया। महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
