Home / Odisha / फूलबाणी में दुष्कर्मी को 10 साल की कैद और 2 लाख का जुर्माना की सजा

फूलबाणी में दुष्कर्मी को 10 साल की कैद और 2 लाख का जुर्माना की सजा

फूलबाणी. फूलबाणी की विशेष पॉक्सो अदालत ने कल दुष्कर्म के एक दोषी को 10 साल की कैद और 2 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. दोषी की पहचान करण कुमार कन्हार के रूप में हुई है. सूत्रों ने बताया कि दोषी साल 2019 से एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोप में फूलबाणी जेल में बंद था. कल हुई अंतिम सुनवाई में पॉक्सो न्यायाधीश ने मामले में आरोपी को दोषी ठहराया. आदेश में कहा गया है कि नकद जुर्माना न देने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …