Home / Odisha / खुर्दा में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत

खुर्दा में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत

भुवनेश्वर. खुर्दा जिले के खुर्दा टाउन थानांतर्गत एनएच-16 पर गड़खुर्दा के पास बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम आठ घायल हो गये. मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई थी. जानकारी के मुताबिक, लगभग 40 यात्रियों को लेकर एक बस भुवनेश्वर से गंजाम जिले के बुगुड़ा की ओर जा रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में खुर्दा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे की सूचना पाते ही खुर्दा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया. उन्हें स्थानीय जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में स्थानांतरित कर दिया गया और घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. खुर्दा टाउन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएचएच भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …