Home / Odisha / पुरी से लौट रही बस पलटी, 35 घायल

पुरी से लौट रही बस पलटी, 35 घायल

भुवनेश्वर. राजधानी भुवनेश्वर और पुरी के बीच सातशंख के पास एक बस के पलट जाने से कम से कम 35 लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि बस यात्रियों से भरी हुई थी. कल सोना वेश उत्सव में शामिल होने के बाद यात्री पुरी से लौट रहे थे. इस दौरान बस पिपिलि थानांतर्गत सातशंख में जसुआपुर के करीब पहुंची तभी चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस एनएच-316 पर किनारे पलट गयी. लोगों ने बताया कि खराब मौसम के कारण कम दृश्यता भी एक कारण थी, जिससे बस सड़क के डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस और आपातकालीन सेवा के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य चलाया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …