-
परीक्षण सकारात्मकता दर 3.35% हुई
भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 512 नये मामले सामने आये, जिनमें से 300 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 212 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2795 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को ट्विट कर दी है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,265 नमूनों का परीक्षण किया गया था. कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 3.35% प्रतिशत थी. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 3, बरगड़ जिले में 1, भद्रक जिले में 1, कटक जिले में 89, देवगढ़ जिले में 2, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 8, जाजपुर जिले में 10, झारसुगुड़ा जिले में 7, कलाहांडी जिले में 1, केद्रापड़ा जिले में 3, केंदुझर जिले में 3, खुर्दा जिले में 237, मालकानगिरि जिले में 3, मयूरभंज जिले में 8, नयागढ़ जिले में 1, पुरी जिले में 29, रायगड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले में 6, सोनपुर जिले में 15, सुंदरगढ़ जिले में 29 तथा स्टेट पूल में 51 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
