-
महाशिवरात्रि पर आयोजित समारोह से लौटते समय किया अपहरण
भद्रक. जिले के भंडारीपोखरी गांव में कल रात दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला का कथित रूप से अपहरण और सामूहिक बलात्कार किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास हुई. महिला महाशिवरात्रि पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव के पास स्थित शिव मंदिर गई थी. इसके बाद रात करीब 11 बजे घर लौटते समय दो अज्ञात व्यक्तियों ने महिला का अपहरण कर लिया. इसके बाद वे उसे एक अलग जगह ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद से वे घटनास्थल से फरार हो गये. इस घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है. लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
