-
परिवार के सदस्यों ने रैगिंग को बताया कारण, हत्या का संदेह जताया
भुवनेश्वर. बालेश्वर जिले के ज्योति अस्पताल के तहत सेंट थॉमस स्कूल ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा ने आज भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बालेश्वर के सोरो थानांतर्गत सबीरा गांव निवासी गंगाधर बेहरा की बेटी लिप्सा रानी बेहरा के रूप में बतायी गयी है. बताया गया है कि गंगाधर को मंगलवार को संस्थान से एक फोन आया और बताया गया कि लिप्सा अस्वस्थ है. उन्हें अस्पताल आने के लिए कहा गया. परिजन अस्पताल पहुंचे तो लिप्सा को गंभीर हालत में पाया. उन्होंने उसे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया. इलाज के दौरान आज उसकी मौत के बाद उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या रैगिंग के कारण की गई है या उसने रैगिंग से परेशान होकर आत्महत्या की है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
