-
बहन के मुंह खोलने से पहले ही दिया समर्थन का दिया सौगात
-
ओडिशा की बेटी और राखी बांधने वाली बहन द्रौपदी मुर्मू को जिताने का किया वादा
-
कहा-अन्य दलों से भी वोट दिलाने का कर रहे हैं प्रयास
-
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को द्रौपदी ने भाई कहकर किया संबोधन
हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर
बीजू जनता दल के मुखिय तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राखी का मोल चुकाने का संकल्प लिया है. उन्होंने वादा किया कि राष्ट्रपति के चुनाव में ओडिशा की बेटी तथा उनको राखी बांधने वाली द्रौपदी मुर्मू को जिताने के लिए हर तरह से समर्थन देंगे. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सर्मथन की घोषणा के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है. चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद आज द्रौपदी मुर्मू ओडिशा दौरे पर आयीं और भाजपा के साथ-साथ बीजद के विधायकों और सांसदों से व्यक्ति मुलाकात उनका वोट मांगा. इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री तथा बीजद मुखिया नवीन पटनायक को भाई कहकर संबोधित किया.
मुर्मू ने नवीन को राखी बांधा था
बीजद से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में मुर्मू ने कहा कि मैंने नवीन पटनायक को राक्षी बांधी थी. इस संबंध में कुछ मांगने से पूर्व ही मुख्य़मंत्री ने मुझे समर्थन देने की घोषणा की है. विदेश में रहते हुए भी उन्होंने फोन किया था.
मुख्यमंत्री ने बहन को किया सम्मानित
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरीय पहना कर द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीजद के सारे वोट उन्हें मिलेंगे. इसके अलावा भी बाहर के वोट कैसे उन्हें प्राप्त हों, इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं.
मुर्मू ने नवीन निवास में किया भोजन
भुवनेश्वर से लौटने से पूर्व एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास नवीन निवास जाकर वहां मध्याह्न भोजन किया. इस अवसर मुर्मू, नवीन पटनायक के अलावा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व पुरी से लोकसभा सांसद पिनाकी मिश्र भी उपस्थित थे. यहां से फिर वह सीघे हवाई अड्डा पहुंचीं व इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गयीं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
