संबलपुर। भाभी की पिटाई करनेवाले एक युवक को जेल यात्रा करनी पड़ी है। यह घटना रेढ़ाख्रोल के गोविंदपुर गांव में हुई। आरोपी का नाम सुशील वादी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर देवर एवं भाभी के बीच बहसबाजी आरंभ हो गई। इस दौरान देवर तैश में आ गया और उसने भाभी की बेदम पिटाई कर दिया। रेढ़ाखोल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
