भुवनेश्वर. राजधानी स्थित बीजेबी कॉलेज की एक छात्रा का शव शनिवार को महिला छात्रावास के अंदर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी. ऐसा संदेह है कि +3 आर्ट्स स्ट्रीम के प्रथम वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. हालांकि कारण अभी तक पता नहीं चल पाया. शव मिलने की सूचना मिलते ही बरगड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच की जा रही है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
