-
राज्य में कोरोना के 113 नये पाजिटिव मामले पाये गये
भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. राज्य में दैनिक कोरोना संक्रमण संख्या तीन अंकों में पहुंच गयी है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 113 नये मामले पाये गये हैं. बताया गया है कि इसमें 15 बच्चे भी शामिल हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1289441 हो गई है. इसके साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279745 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 517 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 67 संगरोध से हैं, जबकि 46 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 6 जिले में हैं. कटक जिले में 21, जाजपुर जिले में 2, खुर्दा जिले में 65 संक्रमित मिले हैं. पुरी जिले में 1, संबलपुर जिले 4, सुंदरगढ़ जिले में 6 स्टेट पुल से 14 संक्रमित मिले हैं. शेष 24 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
