अनुगूल. जिले के सातकोसिया के कुसाखाली जंगल में मंगलवार को एक हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया गया है कि पांच वर्षीय हाथी को जगन्नाथपुर के पास देखा गया था और बाद में पम्पास वन के हिलाडोली इलाके में बीमार पाया गया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग ने इसे रेस्क्यू कर कल इसका इलाज शुरू किया था. पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद आज सुबह इस हाथी का निधन हो गया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
