Home / Odisha / उत्कल-अनुज हिन्दी वाचनालय में काव्य संध्या आयोजित

उत्कल-अनुज हिन्दी वाचनालय में काव्य संध्या आयोजित

भुवनेश्वर. राजधानी सत्यनगर स्थित उत्कल-अनुज हिन्दी वाचनालय में जाने-माने हिन्दी विद्वान, लेखक तथा अनुवादक डा शंकरलाल पुरोहित की अध्यक्षता में काव्य संध्या आयोजित हुई. काव्य संध्या में विक्रमादित्य सिंह, मंजुला अस्थाना मोहंती, अनूप अग्रवाल, संजू कोठारी, डा वेदुला रामालक्ष्मी, पुष्पा सिंघी, रामकिशोर शर्मा, डा शंकरलाल पुरोहित, शालिन अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल तथा रश्मि गुप्ता आदि ने अपनी-अपनी कविताओं का सस्वर वाचन किया. कविता का मुख्य विषयः मां, मां की ममता, मां का दिल, प्रेम, सूनापन आदि जैसे अनेक समसामयिक विषय रहे, जिनकी खूब तारीफ तालियों से हुई. आयोजन की प्रारंभिक जानकारी अशोक पाण्डेय ने दी, जबकि मंचसंचालन किशन खण्डेलवाल ने किया. श्रोता के रुप में श्रीमती पुरोहित, शिवकुमार शर्मा, गजानन शर्मा, रुनु रथ, लतिका मोदी, संतोष, सीमा, अर्चना, कमल चौधरी, एम सिंघी आदि उपस्थित थे. आभार प्रदर्शन अशोक पाण्डेय ने किया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …