-
राज्य में 68 नये पाजिटिव मामले पाये गये
भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 68 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इनमें से 40 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 28 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 431 है.
यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,501 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.59 प्रतिशत थी.
बालेश्वर जिले में 1, कटक जिले में 6, देवगढ़ जिले में 1, जाजपुर जिले में 1, खुर्दा जिले में 34, कोरापुट जिले में 1, नयागढ़ जिले में 1, संबलपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 11 तथा स्टेट पूल में 9 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
