Home / Odisha / ओडिशा प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक 29 जून को
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक 29 जून को

भुवनेश्वर. प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक आगामी 29 जून को होगी. राज्य में वर्तमान की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी. इससे पहले 28 की शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में राज्य पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष तथा प्रभारियों की बैठक होगी. भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती अध्यक्षता करेंगे. प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, सभी सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व पार्टी के विभिन्न मोर्चाओं के अध्यक्ष शामिल होंगे. प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भुवनेश्वर के पास एक होटल में होगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …