-
पात्र को तुरंत नयापल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा गया
भुवनेश्वर. नयापल्ली पुलिस ने ओड़िया टेलीविजन अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा के प्रेमी संतोष पात्र को समन नोटिस जारी की है. पात्र इस अभिनेत्री के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे. चूंकि उनकी मृत्यु के बाद से पात्र का कोई पता नहीं चल रहा है, इसलिए उनके परिवार के सदस्यों को समन नोटिस सौंप दी गयी है. पात्र को तुरंत नयापल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है. इससे पहले अभिनेत्री ओझा के परिवार वालों ने पात्र को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था. पुलिस ने कहा था कि मृतक के पूर्व प्रेमी राजा को भी जांच के दायरे में लाया जायेगा. हालांकि खबर है कि रश्मिरेखा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी को मौत का संभावित कारण बताया गया था. ऑटोप्सी रिपोर्ट के निष्कर्षों में कहा गया है कि रश्मिरेखा के शरीर पर कोई आंतरिक या बाहरी चोट के निशान नहीं थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि रश्मिरेखा की मौत संभवत: पोस्टमॉर्टम से 24 से 36 घंटे पहले हुई थी. उल्लेखनीय है कि रश्मिरेखा का शव 20 जून को भुवनेश्वर के नयापल्ली क्षेत्र के गदासाही में उनके किराये के मकान में लटका मिला था.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
