संबलपुर। धनुपाली के तूरीपाड़ा में एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धनुपाली पुलिस ने आशीष शेख नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
