Home / Odisha / अनुगूल में शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए को बचाया

अनुगूल में शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए को बचाया

अनुगूल. अनुगूल जिले में सातकोसिया वन्यजीव अभ्यारण्य अंतर्गत पुरुनाकोट क्षेत्र के वनकर्मियों ने शिकारी के जाल में फंसे एक तेंदुए को बचाने में सफलता हासिल की. बताया जाता है कि पुरुनाकोट के स्थानीय लोगों ने इस तेंदुए को जाल में फंसा हुआ देखा. इस दौरान वह शिकारियों द्वारा लगाये गये जाल से बचने के लिए संघर्ष कर रहा था. स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिलने के बाद आरसीसीएफ, अनुगूल सर्कल ने सतकोसिया डीएफओ को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया. स्थानीय डीएफओ ने एक सहायक वन संरक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जो मौके पर पहुंची और तेंदुए को बचाया. कहा गया है कि पशु चिकित्सकों की एक टीम ने इसका इलाज किया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …