Home / Odisha / एसटीएफ ने पैंगोलिन को छुड़ाया, दो शिकारी गिरफ्तार

एसटीएफ ने पैंगोलिन को छुड़ाया, दो शिकारी गिरफ्तार

भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कल रात सोनपुर जिले में डूंगुरपल्ली थाना क्षेत्र के डूंगरीपल्ली चौक के पास छापेमारी के दौरान एक पैंगोलिन को छुड़ाया. इस दौरान एसटीएफ की टीम ने कथित दो शिकारियों को धर-दबोचा है. इनकी पहचान अशोक बीसी और जयकुमार पटेल के रूप में बतायी गयी है. दोनों बलांगीर जिले के लोइसिंघा के सांखुआ और दुदुका के निवासी है. एसटीएफ ने इनके कब्जे से अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. तलाशी के दौरान आरोपी पैंगोलिन के समर्थन में कोई प्राधिकार प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके लिए उन्हें हिरासत में लेकर सोनपुर वन प्रमंडल के अंतर्गत बिनिका वन कर्मियों को सौंप दिया गया है. एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पैंगोलिन को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए के लिए डीएफओ, सोनपुर को सौंप दिया गया और जांच शुरू कर दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …