भुवनेश्वर. नुआपड़ा जिले के मल्लिकामुंडा इलाके में रविवार दोपहर बिजली गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई थी. बताया गया है कि वे गांव में एक घर का निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान मौसम बिड़ने के कारण बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान घायलों को तुरंत कोमना अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है. उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने कल बिजली गिरने की संभावना के साथ-साथ पीली चेतावनी भी जारी की थी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
