-
बिजली गिरने की घटनाओं में एक की मौत, 12 जख्मी
भुवनेश्वर. ओडिशा में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, रायगड़ा जिले के बिषमकटक प्रखंड के जिगिड़ी पंचायत के उरलाजोड़ी गांव में रज उत्सव में बिजली गिरने से छह लड़कियां घायल हो गईं. ये गांव में आम के बागीचे में रज उत्सव मना रही थीं. आनन-फानन में बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. छह घायलों में से दो की हालत बिगड़ने पर बाद में दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
एक अन्य घटना में कोरापुट जिले के कोटपाड़ प्रखंड के चित्रा पंचायत के कुरमाकोट गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये.
बताया गया है कि वे अपने दैनिक कार्यों से लौटकर बातचीत कर रहे थे, तभी बिजली गिरी. घायलों को तत्काल कोरापुट जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
