Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 22 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 22 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इसमें 18 साल से कम आयु के वर्ग का 1 संक्रमित भी शामिल है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288696 हो गई है. कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279351 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 166 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 13 संगरोध से हैं, जबकि 9 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 4 जिले में हैं.
बालेश्वर जिले में 1, बलांगीर जिले में 1, खुर्दा जिले में 16 संक्रमित मिले हैं. जगतसिंगपुर जिले में 1, स्टेट पूल से 3 संक्रमित मिले हैं. शेष 26 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …