पुरी. यहां के नरेंद्र पुष्करिणी तालाब में आज नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्मृति रंजन साहू के रूप में हुई है. वह जाजपुर जिले के बारी कॉलेज का छात्र था. जानकारी के मुताबिक, स्मृति रंजन अपने चार दोस्तों के साथ जाजपुर जिले के बारी कॉलेज से मंगलवार को यहां स्नान यात्रा देखने आया था. आज जब स्मृति रंजन और उसके दोस्त नरेंद्र पुष्करिणी में स्नान कर रहे थे, तभी वह डूब गया. हालांकि उसे यहां जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
