Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 23 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 23 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 23 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इनमें से 14 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 9 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 158 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आज ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,415 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य में कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.22 प्रतिशत थी. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 1, कटक जिले में 8, खुर्दा जिले में 9, सुंदरगढ़ जिले में 3 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …