Home / Odisha / आत्मदाह करने वाली बीजद महिला नेता ने तोड़ा दम

आत्मदाह करने वाली बीजद महिला नेता ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर. गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में एसपी आफिस के सामने आत्मदाह करने वाली बीजद की महिला नेता ने गुरुवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुर में उनके घर के सामने पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया था. इस घटना को लेकर मिनाक्षी गत 12 फरवरी को एसपी से मिलने आयी थीं, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. इससे एसपी कार्यालय के सामने ही उन्होंने अपने शरीर में आग लगा ली. उनके शरीर का काफी हिस्से के जल जाने के कारण उन्हें पहले ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उनकी हालत खराब होने के कारण उन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें फिर 14 फरवरी को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय़ा गया था और चिकित्साधीन स्थिति में उन्होंने दम तोड़ दिया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …