Home / Odisha / ओडिशा में बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, 31 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, 31 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पाये गये कोरोना संक्रमण के आंकड़े फिर डराने लगे हैं. ऐसा लगता है कि ओडिशा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना के 31 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं. यह जानकारी राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288576 हो गई है. कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279270 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 127 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 18 संगरोध से हैं, जबकि 13 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 4 जिले से हैं. कटक जिले में 16, झारसुगुड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 10 संक्रमित मिले हैं. पुरी जिले में 1 संक्रमित मिला हैं. स्टेट पूल से 3 संक्रमित मिले हैं. शेष 26 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …